पिपरा: खड़कपुर गांव में सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने भक्ति जागरण मंच का दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर उद्घाटन किया
Pipra, Palamu | Oct 18, 2026 हरिहरगंज प्रखंड अंतर्गत खड़गपुर गांव में शारदीय नवरात्र के सप्तमी के अवसर पर शनिवार की रात्रि दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।