शाहजहांपुर: तिलहर के कपसेड़ा के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, पत्नी घायल, रविवार को हो रहा पोस्टमार्टम
थाना तिलहर के बिलहरी निवासी कुंवर सेन पत्नी सुनीता के साथ बाइक से शहर आ रहे थे। नेशनल हाइवे 24 पर कपसेड़ा के पास ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार कुंवर सेन की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।