बैहर: मुक्की स्थित बैगा हाट का कलेक्टर मृणाल मीना ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कलेक्टर मृणाल मीना ने 6 जून को अपने बैहर प्रवास के दौरान मुक्की के समीप निर्मित बैगा हाट का शनिवार लगभग दोपहर 12 बजे निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैगा समुदाय के लिए विकसित इस हाट के उद्देश्य, उपयोगिता तथा स्थानीय लोगों को मिल रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री मीना ने हाट परिस