खलीलाबाद: कोतवाली पुलिस ने चोरी की 02 घटनाओं का किया अनावरण, 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
खलीलाबाद शहर कोतवाल जयप्रकाश दुबे की अगुवाई में कोतवाली पुलिस ने चोरी के कुल दो घटनाओं का मंगलवार सायं 4:30 बजे किया खुलासा। 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार हुए अभियुक्त की पहचान मुजफ्फरपुर हसन उर्फ पप्पू निवासी अंसार टोला खलीलाबाद,समीर पुत्र रशीद अहमद निवासी मंझरिया खलीलाबाद,मोहम्मद जीशान पुत्र डॉक्टर इरफान भिटवा टोला के रूप में हुई।