मुगलसराय: मुगलसराय में ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 14 ट्रक किए गए पकड़े
मुगलसराय क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 02 बजे को प्रशासन की संयुक्त टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई में एक जेसीबी सीज की गई, जिस पर चार वर्षों का टैक्स बकाया था और फिटनेस, इंश्योरेंस व पीयूसी भी समाप्त मिले। वहीं मोरंग और गिट्टी से लदे 14 ओवरलोड ट्रक व पिकअप पकड़े गए। एआरटीओ ने करीब पांच लाख रुपये जुर्माना व टैक्स मिलने की आशंका जताई ।