नरवल: महाराजपुर में रेलवे लाइन किनारे युवती का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
महाराजपुर थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे युवती का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पंहुची पुलिस जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी संजय कुमार पांडे ने बताया शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अभी शिनाख्त नहीं हुई है।