नरवल: एटीएस ने प्रेमपुर में डाला डेरा, 56 संदिग्धों की सूची तैयार, आठ से हो रही पूछताछ
महाराजपुर के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर सिलेंडर रखकर साजिश करने के खुलासे के लिए एटीएस ने प्रेमपुर में डेरा डाल दिया है। अब तक 56 संदिग्ध लोगों की सूची तैयार की गई है। जिसमें से आठ लोगों से पूछताछ चल रही है। प्रकरण में रेलवे की ओर से सीनियर सेक्शन इंजीनियर विश्राम मीणा ने मुकदमा दर्ज कराया था।