नरवल: महाराजपुर के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिला सिलेंडर, ट्रेन को पलटाने की साजिश का शक
महाराजपुर के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर मिला। एक बार फिर से कानपुर में ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई। कानपुर से प्रयागराज की ओर लूप लाइन पर जा रही मालगाड़ी के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे हादसा टल गया।मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और रेलवे के अधिकारी घटना की जांच में जुट गए हैं।