नरवल: महाराजपुर के किशनपुर में पैर फिसलने से गंगा में बह गई युवती, गोताखोर तलाश में जुटे
महाराजपुर के किशनपुर में 18 वर्षीय तन्नू भैंसों को पानी पिलाने गंगा नदी के किनारे गई हुई थी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गंगा में बह गई।एक महीने पूर्व आकाशीय बिजली गिरने से तन्नू के पिता राकेश कुमार की मौत हो गई थी। थाना प्रभारी संजय कुमार पांडे ने बताया गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश की जा रही है।