मुज़फ्फरनगर: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जानलेवा हमले का आरोपी गोली लगने से घायल, श्रद्धालुओं पर की थी फायरिंग
थाना पुरकाजी क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जानलेवा हमले के मामले में वांछित मुख्य आरोपी कनिष्क उर्फ गुड्डू घायल होकर गिरफ्तार हुआ।आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हुआ।उसके कब्जे से तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद हुए।आरोपी 5 नवंबर को हुए फायरिंग कांड में शामिल था।पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया