मुज़फ्फरनगर: एसएसपी की जनसुनवाई में हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला बोली- बच्चों को मार दूंगी, खुद मर जाऊंगी, दी खुदकुशी की धमकी
जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या कर खुद आत्महत्या की धमकी देकर हड़कंप मचा दिया। महिला अपने पति के साथ फुगाना क्षेत्र से आई थी और दुष्कर्म के आरोपियों पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कराने के लिए दबाव बना रही थी।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने समझाने की कोशिश की,लेकिन महिला नहीं मानी। मामला गंभीर देखते हुए दोनों को हिरासत में लिया गया और लिखित माफी मांगी