मुज़फ्फरनगर: जमीन विवाद में रिश्तेदार बने हैवान, विवाहिता के साथ दरिंदगी का आरोप, तायसरे के पौते और पत्नी ने की मारपीट
विवाहिता से मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।पीड़िता अंशुल SSP कार्यालय पहुंची और अपने तायसरे के पौते हितेश, उसकी पत्नी ज्योति और मां रेखा पर गंभीर आरोप लगाए। विवाहिता ने बताया कि जमीन विवाद के चलते उसे अक्सर पीटा जाता है।बीते महीने हुई मारपीट में उसका गर्भपात हो गया। एसएसपी ने वीडियो देखने के बाद जांच कर कार्रवाई की बात कही है।