मुज़फ्फरनगर: गांधी कॉलोनी में बंदरों का आतंक, बच्चों पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, पब्लिक ऐप पर खबर दिखने के बाद प्रशासन जागा
गांधी कॉलोनी में बंदरों के आतंक पर अब नगर पालिका हरकत में आ गई है।पब्लिक ऐप पर खबर प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद EO प्रज्ञा सिंह ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।मथुरा से विशेष टीम बुलाई जा रही है। जल्द अभियान शुरू होगा।कुछ दिन पहले बंदरों ने बच्चों पर हमला कर 1 बच्चे को घायल कर दिया था,जिस खबर को पब्लिक एप ने प्रमुखता से दिखाया।