मुज़फ्फरनगर: 72 घंटे में सुलझाई एक्टिवा चोरी की गुत्थी, श्मशान घाट के पास से चोरी हुई एक्टिवा समेत आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए
नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की गई एक्टिवा और मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 10 नवंबर को सोनिया नामक महिला ने अपनी एक्टिवा और रेडमी मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोहन तोमर को चरथावल रोड से दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा और मोबाइल बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया।