गोपालगंज: गोपालगंज समाहरणालय में डीएम के निर्देश पर जनता दरबार आयोजित, भूमि व शिक्षा मामलों पर हुई सुनवाई
जिला पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा के निर्देश पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे समाहरणालय सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अपर समाहर्ता राजेश्वरी पाण्डेय ने की। जनता दरबार में भूमि विवाद, कॉलोनी विवाद तथा शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुना गया।