बैतूल नगर: निमिया गांव में मवेशी चराकर लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, ज़िला चिकित्सालय में भर्ती
बैतूल जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। थाना बिजादेही के अंतर्गत आने वाले निमिया गांव के रहने वाले 42 वर्षीय धर्म यादव, जो रोज़ की तरह मवेशी चराकर अपने घर लौट रहे थे, तभी शाम करीब 6 बजे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि धर्म यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत चिचोली सामुदायिक स