Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Actor
Haryana
image
image
image

*खनिज माफियाओं पर कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त* *कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई,ओवरलोड और ईटीपी में गड़बड़ी मिली* कटनी। जिले में अवैध खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा चलाए गए विशेष जांच अभियान में रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो डंपर और एक हाइवा वाहन पकड़े गए। जांच में ई-ट्रांजिट पास (ईटीपी) में दर्ज मात्रा से अधिक खनिज परिवहन किए जाने की पुष्टि होने पर तीनों वाहनों को तत्काल जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया। उप संचालक खनिज श्री रत्नेश दीक्षित ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार आकस्मिक निरीक्षण और सघन चेकिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात विभिन्न मार्गों पर की गई जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर उनके ई-ट्रांजिट पास और वास्तविक खनिज भार का सत्यापन किया गया। जांच में पाया गया कि वाहनों में लदी रेत की मात्रा और ईटीपी में दर्ज मात्रा के बीच गंभीर विसंगति है। निर्धारित सीमा से अधिक खनिज परिवहन किए जाने पर खनिज अमले ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को जब्त कर लिया। *जोहिला में हुई कार्रवाई,एनकेजे थाने में खड़े कराए गए वाहन* कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए वाहनों में हाइवा क्रमांक सी जी-04- पी बी-6082 तथा डंपर क्रमांक एमपी-21-जी-0686 और एम पी-21-एच-0720 शामिल हैं। तीनों वाहन ग्राम जोहिला क्षेत्र से पकड़े गए, जिन्हें जब्त कर पुलिस थाना एनकेजे की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। *कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत होंगे प्रकरण* जब्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। सभी मामलों को अग्रिम सुनवाई एवं दंडात्मक कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। *अवैध खनिज कारोबार पर 'जीरो टॉलरेंस'* अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन, ओवरलोडिंग तथा राजस्व को क्षति पहुंचाने वाली गतिविधियों के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त और निरंतर कार्रवाई की जाएगी। #JansamparkMP #CMMadhyapradesh @JansamparkMP @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 @udaypratapmp @mineraldeptmp @jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

MORE NEWS

🔹ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा आईटीआई प्रवेश के लिए जागरूकता अभियान*

🔹कटनी - शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा द्वारा आईटीआई प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान संचालक, कौशल विकास संचालनालय, मध्यप्रदेश के निर्देशन एवं नोडल प्राचार्य श्री देवेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

 

अभियान के तहत प्राचार्य आईटीआई ढीमरखेड़ा श्री संत सिंह एवं प्रशिक्षक श्री अनिल तिवारी की टीम ने ग्राम उमरिया पान, इटवा, इटवा टोला, बार, बरेली टोला, मिनी टोला एवं भानपुरा नंबर-13 का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को आईटीआई में उपलब्ध विभिन्न ट्रेड, प्रवेश प्रक्रिया, रोजगार के अवसर तथा कौशल विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

प्रचार-प्रसार के दौरान विद्यार्थियों में आईटीआई प्रवेश को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। मौके पर ही 10 विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग भी कराई गई, जिससे अभियान की उपयोगिता स्पष्ट हुई।

 

इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती अंजना पटेल सहित कार्यकर्ता श्रीमती किरण मिश्रा, श्रीमती इंद्रा गर्ग, श्रीमती संजनी को एवं श्रीमती दुर्गा उपाध्याय का सराहनीय सहयोग रहा। संस्था द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 

संस्था ने जानकारी दी है कि आईटीआई प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित है। इच्छुक विद्यार्थी समय रहते आवेदन कर सकते हैं।

 

शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा द्वारा यह अभियान 30 जून तक निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
@JansamparkMP 
@CMMadhyaPradesh 
@DrMohanYadav51 
@udaypratapmp 
@mintechnicalmp 
@jbpcommissioner 
#katni #कटनी

🔹ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा आईटीआई प्रवेश के लिए जागरूकता अभियान* 🔹कटनी - शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा द्वारा आईटीआई प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान संचालक, कौशल विकास संचालनालय, मध्यप्रदेश के निर्देशन एवं नोडल प्राचार्य श्री देवेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्राचार्य आईटीआई ढीमरखेड़ा श्री संत सिंह एवं प्रशिक्षक श्री अनिल तिवारी की टीम ने ग्राम उमरिया पान, इटवा, इटवा टोला, बार, बरेली टोला, मिनी टोला एवं भानपुरा नंबर-13 का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को आईटीआई में उपलब्ध विभिन्न ट्रेड, प्रवेश प्रक्रिया, रोजगार के अवसर तथा कौशल विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रचार-प्रसार के दौरान विद्यार्थियों में आईटीआई प्रवेश को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। मौके पर ही 10 विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग भी कराई गई, जिससे अभियान की उपयोगिता स्पष्ट हुई। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती अंजना पटेल सहित कार्यकर्ता श्रीमती किरण मिश्रा, श्रीमती इंद्रा गर्ग, श्रीमती संजनी को एवं श्रीमती दुर्गा उपाध्याय का सराहनीय सहयोग रहा। संस्था द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संस्था ने जानकारी दी है कि आईटीआई प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित है। इच्छुक विद्यार्थी समय रहते आवेदन कर सकते हैं। शासकीय आईटीआई ढीमरखेड़ा द्वारा यह अभियान 30 जून तक निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh @JansamparkMP @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 @udaypratapmp @mintechnicalmp @jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

🔳शासकीय कन्या महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित

🔳कटनी - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 5 जून को शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई, एनसीसी, इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा सतत विकास के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।

          कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कटनी वन मंडल अधिकारी श्री गर्वित गंगवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय कटनी से क्षेत्रीय अधिकारी श्री सुधांशु तिवारी, वैज्ञानिक श्री आर.पी. शुक्ला, इंजीनियर श्री प्रतीक ज्योतिषी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

          महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने उद्बोधन में वर्तमान समय में बढ़ते वैश्विक तापमान, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण केवल प्रकृति का विषय नहीं है, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण पहलू है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं तथा जल, वन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

          मुख्य अतिथि श्री गर्वित गंगवार ने अपने संबोधन में कटनी जिले की समृद्ध वन संपदा एवं जैव विविधता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वन हमारे जीवन का आधार हैं तथा जैव विविधता का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने वन्य जीवों के अवैध शिकार एवं प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन को गंभीर समस्या बताते हुए इसके निराकरण के लिए जनसहभागिता पर बल दिया।

          मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी श्री सुधांशु तिवारी ने अपने व्याख्यान में प्रदूषण की विभिन्न समस्याओं एवं उनके दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विषयों पर प्रकाश डालते हुए प्रदूषण नियंत्रण हेतु लागू विभिन्न अधिनियमों एवं नियमों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

          विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन विषय पर आकर्षक पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त मिट्टी, रेत, पत्तियों, फूलों, लकड़ी एवं अन्य प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग करते हुए सुंदर एवं आकर्षक रंगोलियों का निर्माण किया गया,

          कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं ने पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।

          कार्यक्रम में आयोजन समिति के सभी सदस्यों, प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में आयोजन समिति के सभी सदस्‍य एवं प्राध्‍यापकों सहित समस्‍त स्‍टॉफ डॉ. विमला मिंज, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. अमिताभ पाण्‍डेय,  के.जे. सिन्हा, बंदना मिश्रा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. शिल्पी सिंह, मिथलेश्‍वरी, नागेन्‍द्र यादव,  पंकज सेन, डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. आशुतोष द्विवेदी, डॉ. संजयकांत भारद्वाज, डॉ. अशोक शर्मा, भीम बर्मन, प्रेमलाल कॉवरे, रिचा दुबे, डॉ. प्रतिमा सिंह, प्रियंका सोनी, श्रीमती आरती वर्मा, नम्रता निगम, डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव, डॉ. सोनिया कश्यप, डॉ. आंजनेय तिवारी, विनीत सोनी, डॉ. फूलचंद कोरी डॉ. अनिल द्विवेदी, डॉ. रंजना वर्मा, पूनम गर्ग, डॉ. श्रद्धा वर्मा, मीनाक्षी वर्मा, डॉ. मैत्रेयी शुक्ला, देववती चक्रवर्ती, डॉ. अपर्णा मिश्रा,  डॉ. रत्‍नेश कुशवाहा,  पूजा सिंह राजपूत, अरूण साकेत सहित बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳शासकीय कन्या महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित 🔳कटनी - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 5 जून को शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई, एनसीसी, इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा सतत विकास के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कटनी वन मंडल अधिकारी श्री गर्वित गंगवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय कटनी से क्षेत्रीय अधिकारी श्री सुधांशु तिवारी, वैज्ञानिक श्री आर.पी. शुक्ला, इंजीनियर श्री प्रतीक ज्योतिषी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने उद्बोधन में वर्तमान समय में बढ़ते वैश्विक तापमान, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण केवल प्रकृति का विषय नहीं है, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण पहलू है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं तथा जल, वन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं। मुख्य अतिथि श्री गर्वित गंगवार ने अपने संबोधन में कटनी जिले की समृद्ध वन संपदा एवं जैव विविधता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वन हमारे जीवन का आधार हैं तथा जैव विविधता का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने वन्य जीवों के अवैध शिकार एवं प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन को गंभीर समस्या बताते हुए इसके निराकरण के लिए जनसहभागिता पर बल दिया। मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी श्री सुधांशु तिवारी ने अपने व्याख्यान में प्रदूषण की विभिन्न समस्याओं एवं उनके दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विषयों पर प्रकाश डालते हुए प्रदूषण नियंत्रण हेतु लागू विभिन्न अधिनियमों एवं नियमों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन विषय पर आकर्षक पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त मिट्टी, रेत, पत्तियों, फूलों, लकड़ी एवं अन्य प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग करते हुए सुंदर एवं आकर्षक रंगोलियों का निर्माण किया गया, कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं ने पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में आयोजन समिति के सभी सदस्यों, प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में आयोजन समिति के सभी सदस्‍य एवं प्राध्‍यापकों सहित समस्‍त स्‍टॉफ डॉ. विमला मिंज, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. अमिताभ पाण्‍डेय, के.जे. सिन्हा, बंदना मिश्रा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. शिल्पी सिंह, मिथलेश्‍वरी, नागेन्‍द्र यादव, पंकज सेन, डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. आशुतोष द्विवेदी, डॉ. संजयकांत भारद्वाज, डॉ. अशोक शर्मा, भीम बर्मन, प्रेमलाल कॉवरे, रिचा दुबे, डॉ. प्रतिमा सिंह, प्रियंका सोनी, श्रीमती आरती वर्मा, नम्रता निगम, डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव, डॉ. सोनिया कश्यप, डॉ. आंजनेय तिवारी, विनीत सोनी, डॉ. फूलचंद कोरी डॉ. अनिल द्विवेदी, डॉ. रंजना वर्मा, पूनम गर्ग, डॉ. श्रद्धा वर्मा, मीनाक्षी वर्मा, डॉ. मैत्रेयी शुक्ला, देववती चक्रवर्ती, डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ. रत्‍नेश कुशवाहा, पूजा सिंह राजपूत, अरूण साकेत सहित बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

🔹विश्व पर्यावरण दिवस पर स्काउट-गाइड्स ने चलाया स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान*

🔹कटनी - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला कमिश्नर स्काउट श्री राजेश अग्रहरी के सफल मार्गदर्शन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ कटनी द्वारा जागृति पार्क में पर्यावरण संरक्षण समिति एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से क्‍लैप 3.0 (क्‍लाइमेट लीडर्स एक्‍शन प्‍लान) के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

          इस वर्ष का कार्यक्रम “इन्‍सपायर्ड बाई नेचर, फॉर क्‍लाइमेट, फॉर फ्यूचर” थीम पर आधारित रहा, जिसका उद्देश्य प्रकृति से प्रेरणा लेते हुए जलवायु संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता एवं सतत भविष्य के निर्माण का संदेश देना था।

          कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्‍त सुश्री तपस्या परिहार, डॉ. उमा निगम, प्राचार्य गर्ल्स कॉलेज कटनी श्रीमती चित्रा प्रभात, पर्यावरण संरक्षण समिति  सचिव श्री निरंजन पंजवानी, जाकिर हुसैन, डॉ. राजेन्द्र गुप्ता, लक्ष्मीकांत, कपूर सोनी एवं जागृति संस्था तथा अन्य संस्थाओं के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री ललित कुमार मिश्रा ए.एस.ओ.सी., जबलपुर संभाग एवं राज्य सहायक समन्वयक, क्‍लैप परियोजना की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही स्काउट-गाइड्स एवं सामुदायिक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

          कार्यक्रम में कुल 100 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिनमें 30 स्काउट-गाइड सदस्य एवं 70 सामुदायिक सदस्य शामिल रहे। साथ ही लगभग 1500 लोगों तक अप्रत्यक्ष रूप से पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुँचाया गया।

          कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण अभियान चलाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया तथा स्वच्छता अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। साथ ही संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें स्काउट-गाइड्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने विचार व्यक्त किए गए। स्काउट-गाइड्स के विचारों को उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सराहा गया।
#JansamparkMP 
#CMMadhyapradesh 
@JansamparkMP 
@CMMadhyapradesh 
@udaypratapmp
​@BSGIndia
​@scout_guide_mp
@jbpcommissioner 
@environment_mp
@minforestmp
#WorldEnvironmentDay
#katni #कटनी

🔹विश्व पर्यावरण दिवस पर स्काउट-गाइड्स ने चलाया स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान* 🔹कटनी - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला कमिश्नर स्काउट श्री राजेश अग्रहरी के सफल मार्गदर्शन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ कटनी द्वारा जागृति पार्क में पर्यावरण संरक्षण समिति एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से क्‍लैप 3.0 (क्‍लाइमेट लीडर्स एक्‍शन प्‍लान) के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष का कार्यक्रम “इन्‍सपायर्ड बाई नेचर, फॉर क्‍लाइमेट, फॉर फ्यूचर” थीम पर आधारित रहा, जिसका उद्देश्य प्रकृति से प्रेरणा लेते हुए जलवायु संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता एवं सतत भविष्य के निर्माण का संदेश देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्‍त सुश्री तपस्या परिहार, डॉ. उमा निगम, प्राचार्य गर्ल्स कॉलेज कटनी श्रीमती चित्रा प्रभात, पर्यावरण संरक्षण समिति सचिव श्री निरंजन पंजवानी, जाकिर हुसैन, डॉ. राजेन्द्र गुप्ता, लक्ष्मीकांत, कपूर सोनी एवं जागृति संस्था तथा अन्य संस्थाओं के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री ललित कुमार मिश्रा ए.एस.ओ.सी., जबलपुर संभाग एवं राज्य सहायक समन्वयक, क्‍लैप परियोजना की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही स्काउट-गाइड्स एवं सामुदायिक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में कुल 100 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिनमें 30 स्काउट-गाइड सदस्य एवं 70 सामुदायिक सदस्य शामिल रहे। साथ ही लगभग 1500 लोगों तक अप्रत्यक्ष रूप से पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुँचाया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण अभियान चलाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया तथा स्वच्छता अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। साथ ही संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें स्काउट-गाइड्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने विचार व्यक्त किए गए। स्काउट-गाइड्स के विचारों को उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सराहा गया। #JansamparkMP #CMMadhyapradesh @JansamparkMP @CMMadhyapradesh @udaypratapmp ​@BSGIndia ​@scout_guide_mp @jbpcommissioner @environment_mp @minforestmp #WorldEnvironmentDay #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

🔹विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम निमास में जल स्रोत की साफ-सफाई एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

🔹कटनी - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, बहोरीबंद के सेक्टर क्रमांक-3 बचैया अंतर्गत ग्राम निमास में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नवांकुर संस्था बड़खेरा जन चेतना समाजसेवी समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के समन्वय से जल स्रोत संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

          कार्यक्रम के दौरान झिन्न सिद्धन धाम परिसर स्थित बावड़ी के आसपास श्रमदान कर साफ-सफाई की गई तथा जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया। बैठक के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों एवं युवाओं को अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

          इस अवसर पर परिसर में ध्यान एवं योग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित जनों ने सहभागिता करते हुए स्वस्थ जीवन एवं स्वच्छ पर्यावरण के महत्व को समझा।

          कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक अरविन्द शाह, नवांकुर संस्था के सरजू श्रीवास, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के बद्री प्रसाद हल्दकार, रामभरोस वर्मन, नरेश दाहयत सहित ग्राम के युवाओं एवं ग्रामीणजनों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
@DrMohanYadav51
@environment_mp
@trustsreligious
@minforestmp
#WorldEnvironmentDay
#katni #कटनी

🔹विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम निमास में जल स्रोत की साफ-सफाई एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* 🔹कटनी - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, बहोरीबंद के सेक्टर क्रमांक-3 बचैया अंतर्गत ग्राम निमास में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नवांकुर संस्था बड़खेरा जन चेतना समाजसेवी समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के समन्वय से जल स्रोत संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान झिन्न सिद्धन धाम परिसर स्थित बावड़ी के आसपास श्रमदान कर साफ-सफाई की गई तथा जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया। बैठक के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों एवं युवाओं को अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर परिसर में ध्यान एवं योग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित जनों ने सहभागिता करते हुए स्वस्थ जीवन एवं स्वच्छ पर्यावरण के महत्व को समझा। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक अरविन्द शाह, नवांकुर संस्था के सरजू श्रीवास, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के बद्री प्रसाद हल्दकार, रामभरोस वर्मन, नरेश दाहयत सहित ग्राम के युवाओं एवं ग्रामीणजनों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 @environment_mp @trustsreligious @minforestmp #WorldEnvironmentDay #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026