बहरोड़: जिला परिषद वार्ड-4 में कांग्रेस ने झोंकी ताकत, भंवर जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली ने किया जनसंपर्क, बहरोड पहुंचे नेता
Behror, Alwar | Oct 22, 2026 बहरोड़ में जिला परिषद वार्ड नंबर-4 में कांग्रेस ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार दोपहर तीन बजे कांग्रेस प्रत्याशी जसविंदर यादव के कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेताओं का स्वागत किया और चुनावी रणनीति पर चर्चा की।