राघोपुर: राघोपुर के तेरसिया में 48 घंटे का अखंड अष्ट जाम यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
राघोपुर प्रखंड के तेरसिया पंचायत में 48 घंटे का अखंड अष्टजाम यज्ञ को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 301 कुमारी कन्या एवं महिलाएं शामिल हुए। शोभा यात्रा में 301 कुमारी कन्या एवं महिलाएं लाल पीले परिधान पहनकर शामिल हुए। तेरसिया घाट पर पंडित ने पूजा अर्चना के बाद कलश में जल भरी कराई। उसके बाद सभी कलश धारी डीजे बजा के साथ कलश लेकर यज्ञ स्थल पर पहुंचे।