राघोपुर: जुरावनपुर थाना के पहाड़पुर पूर्वी पंचायत में घर बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में दो व्यक्ति घायल
राघोपुर प्रखंड के जुरावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पूर्वी पंचायत में घर बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल स्थानीय रीता देवी एवं संजय भगत बताया गया है।