राघोपुर: रूस्तमपुर ओपी के जाफराबाद टोंक पंचायत में अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए
रूस्तमपुर ओपी के जाफराबाद टोंक पंचायत में अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर आसपास के लोग जूटे और मोटर पंप चापाकल आदि की मदद से घंटों करी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में स्थानीय अर्जुन राय एवं मनोज राय का घर जल गया। घर में रखा चौकी, बर्तन, बक्सा आदि सामान जल गए। घटना के बाद प्रीत परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।