दातागंज: रामगंगा के बढ़ते जलस्तर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा निर्देश
गुरुवार को जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील दातागंज के विकासखंड म्याऊं अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम हर्रामपुर का निरीक्षण किया। गांव का संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने तथा गांव में पानी भरा होने के कारण जिलाधिकारी नाव के माध्यम से गांव पहुंचे और बाढ़ की स्थिति का मौके पर जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें आश्वस्त किया है।