मुज़फ्फरनगर: जिस अखंड ज्योत से मांगी बेटे की जिंदगी, उसी से घर में मचा हाहाकार! मंदिर वाले कमरे में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक
मुजफ्फरनगर में बेटे की सलामती के लिए जलाई गई अखंड ज्योत से घर में भीषण आग लग गई। नई मंडी थाना क्षेत्र में कारोबारी मनोज कुमार गुप्ता के मकान की पहली मंजिल पर बने मंदिर वाले कमरे में आग लगने से पूरा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बेटा अभी अस्पताल में भर्ती है।