परैया: परैया में भाजपा के नवमनोनीत प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा के अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन, BJP नेता कार्यकर्ता हुए शामिल
Paraiya, Gaya | Jun 6, 2026 उच्च विद्यालय सभागार में शनिवार दोपहर भाजपा के नवमनोनीत प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा के अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। परैया बाजार से गाजे-बाजे के साथ प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया गया। सभा में उपस्थित भाजपा नेता व कार्यकर्ता ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सभा में गुरुआ विधायक डॉ उपेंद्र प्रसाद शामिल हुए और सभी को संबोधित किया।