मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबकर दो मासूम बहनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम, प्रशासन जांच में जुटा
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंजा में रविवार को तालाब में नहाने के दौरान चार बच्चे गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने दो बच्चों को बचा लिया, जबकि 10 वर्षीय इमराहीजान और 8 वर्षीय रियनजा की डूबने से मौत हो गई। दोनों ममेरी बहनें थीं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।