आगरा: भारतीय लोक कल्याण समिति ने मुख्य निर्वाचन
आयुक्त ज्ञानेश कुमार से की शिष्टाचार भेंट
आगरा: आज भारतीय लोक कल्याण समिति के प्रतिनिधियों ने
मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत ज्ञानेश कुमार से आगरा में शिष्टाचार भेंट की।
समिति के संस्थापक प्रबंधक महासचिव सुनील दत्त गुप्ता और
जिला अध्यक्ष विकास गुप्ता के नेतृत्व में शिष्टमंडल उनसे मिला।
इस अवसर पर ज्ञानेश कुमार ने अपने पूर्व कार्यकाल के
अनुभवों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा और
जीवन यापन को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें बताईं।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि उनसे मिलकर बहुत कुछ
सीखने को मिला और प्रेरणा भी मिली।
Firozabad, Firozabad | Jul 26, 2026