फिरोजाबाद: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला
फिरोजाबाद: जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश और
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामबदन राम के निर्देशन में
रविवार को जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया।
UPHC रुकनपुरा और UHWC करहल रोड सिरसागंज में लगे मेलों में
मरीजों की मुफ्त जांच, दवा वितरण और आयुष्मान कार्ड से
जुड़ी जानकारी दी गई।
डॉक्टरों की टीम ने लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव के
उपाय भी बताए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मेले का उद्देश्य आमजन को
घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।
बड़ी संख्या में लोगों ने मेले में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया।
#Firozabad #AarogyaMela #DMFirozabad #DM_SantoshKumar
#CMOFirozabad #DrRambadanRam #HealthCamp #FirozabadNews