बिहार: मोबाइल फोन और नकद रुपये छीनने के मामले में बिहार थाना पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, मोबाइल फोन और नकद बरामद
Bihar, Nalanda | Nov 23, 2024 सारे थाना क्षेत्र गिलानी गांव निवासी अवधेश प्रसाद से मोबाइल फोन और नगद रुपये छीनने के मामले में 4 युवक को गिरफ्तार किया गया है। सदर डीएसपी ने 4:30 में प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से छीना हुआ मोबाइल फोन 2000 नगद और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी जब्त किया गया है।