अशोकनगर में 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा 2026 को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शनिवार को दोपहर 12 बजे कोतवाली थाना परिसर में जिले के सभी कोचिंग संचालकों की अहम बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पेपर लीक, अफवाह या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।