🔸मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिला थाना की मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्र में “बहू–बेटी सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, बहुओं, बालिकाओं, छात्राओं, आंगनबाड़ी/आशा कार्यकर्त्रियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
🔸सम्मेलन में नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन, महिला अधिकारों, घरेलू हिंसा, दहेज, बाल विवाह निषेध, साइबर सुरक्षा एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया। साथ ही 112, 1090, 181, 1098, 1930 आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
🔸महिलाओं/बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।
@wpl1090
#MissionShakti #MahobaPolice #WomenSafety
36 views | Mahoba, Uttar Pradesh | Jul 19, 2026