इन दिनों गर्मियों के मौसम में कंडोलिया मंदिर और कंडोलिया पार्क में स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों की भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। आगामी 19, 20 और 21 जून को आयोजित होने वाले कंडोलिया मंदिर के वार्षिक पूजन एवं भंडारे को लेकर श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी होगी। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इन दिनों बढ़ी हुई पर्यटक गतिविधियों से उनके कारोबार को लाभ मिल रहा है। उनका मानना है कि यदि वर्षभर इसी तरह पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहे तो क्षेत्र के व्यापार को मजबूती मिलेगी और लोगों की आजीविका भी बेहतर तरीके से चल सकेगी। कंडोलिया क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
Pauri, Garhwal | Jun 8, 2026