Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image
image

समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:- 774, दिनांक:-15 जून 2026, =================== आपदा प्रबंधन विभाग के माननीय मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री पूर्णिया जिला श्री रत्नेश सादा की अध्यक्षता में सोमवार को पूर्णिया जिले में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई। माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा संभावित बाढ़ के दौरान सभी स्तरों पर बेहतर तैयारी एवं तटबंधों पर विशेष निगरानी को लेकर दिये कई महत्वपूर्ण निर्देश:- माननीय मंत्री महोदय द्वारा 5 मृतकों के आश्रितों को 20 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान हस्तगत कराया गया। संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने के लिए पूर्णिया जिले की पूर्व तैयारियों की सोमवार को उच्च स्तरीय विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के माननीय मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री पूर्णिया जिला श्री रत्नेश सादा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में माननीय‌ मंत्री भवन निर्माण विभाग श्री लेशी सिंह,माननीय सांसद (पूर्णिया),माननीय सभी विधायकगण,जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत भा०पु०से० तथा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी और डीसीएलआर उपस्थित थे। बैठक में "आपदा नहीं हो भारी, अगर हो पूर्व तैयारी" के मूल मंत्र के साथ सभी विभागों को अलर्ट मोड पर कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान माननीय मंत्री जी द्वारा जिले की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गईl बैठक से पूर्व एक अत्यंत संवेदनशील पहल करते हुए विभिन्न आपदा में अपनी जान गंवाने वाले 5 मृतकों के आश्रितों को राहत प्रदान करने हेतु अनुग्रह अनुदान के रूप में कुल 20 लाख रुपये के चेक हस्तगत कराया गया। समीक्षा के दौरान माननीय मंत्री महोदय जी को पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया गया कि पूर्णिया जिला में अवस्थित सभी 07 तटबंधों का संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया है तथा आवश्यक मरम्मति कार्य पूर्ण कर लिया गया है। माननीय मंत्री जी द्वारा तटबंधों पर हो रहे कार्यों के अनुश्रवण हेतु निगरानी रखने का निर्देश दिया गया । इस वर्ष बाढ़ एवं कटाव से गाँवों को सुरक्षित रखने के लिए कुल 13 स्थलों (अंचल अमौर में 05, बैसा में 02 और बायसी में 06) पर बाढ़ निरोधात्मक कार्य (Anti-Erosion Work) कराया जा रहा है। कार्य की गुणवत्ता हेतु फ्लड कंट्रोल डिविजन के कार्यों का अनुश्रवण करने हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निदेशित किया गया। बाढ़ अवधि में 'फ्लड फाइटिंग' हेतु आवश्यक बोरे, लोहे का जाल, बालू-गिट्टी एवं बोल्डर की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। आक्राम्य स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने हेतु अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। जिले में 29 सरकारी नाव, 80 निजी नावों की व्यवस्था की गई है।सूखा राशन (चावल, दाल, आलू, नमक, चूड़ा, चीनी आदि) की पैकेजिंग हेतु 14 केंद्र (प्रखंड मुख्यालय) चिन्हित किए गए हैं। जिले में पर्याप्त मात्रा में पॉलीथीन शीट्स उपलब्ध हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए 344 बाढ़ आश्रय स्थल तथा 291 सामुदायिक रसोई केंद्रों को चिन्हित किया गया है। बाढ़ अवधि के लिए 18 चलंत, 45 स्थायी और 40 अस्थायी (कुल 103) मेडिकल टीमों का गठन किया गया है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 07 प्रकार की आवश्यक दवाएं (ASVS, ARV, ORS आदि) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। जिले में 2783 पुराने चापाकलों की मरम्मति का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। बाढ़ आश्रय स्थलों पर 120 चापाकल और 280 शौचालय निर्माण की तैयारी कर ली गई है। सुदूर क्षेत्रों के लिए 02 जलदूत (500 लीटर क्षमता) उपलब्ध हैं। पशुओं के लिए 1950 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सूखा चारा निर्धारित किया गया और 42 प्रकार की पशु दवाएं भंडार में उपलब्ध हैं। बाढ़ प्रवण क्षेत्रों में पशुओं हेतु 42 ऊँचे शरण स्थल भी चिन्हित कर लिए गए हैं। संभावित सुखाड़ एवं बाढ़ के लिए आकस्मिक फसल योजना तैयार कर ली गई है। मार्च-अप्रैल में हुई बेमौसम बारिश/आँधी से फसल क्षति कृषि इनपुट अनुदान DBT के माध्यम से किसानों को भेजने की कार्रवाई की जा रही है। SDRF के माध्यम से 500 आपदा मित्रों तथा 1400 स्कूली बच्चों को सुरक्षित तैराकी और बाढ़ बचाव का प्रशिक्षण दिया गया है। हीट वेव से निपटने के लिए अस्पतालों में 48 AC युक्त बेड सुरक्षित किए गए हैं तथा नगर निकाय क्षेत्रों में 107 सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है। बैठक के अंत में, माननीय प्रभारी मंत्री जी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24x7 तत्पर रहने का निर्देश दिया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

5 views | Purnia, Bihar | Jun 15, 2026

MORE NEWS

LIVE: रोशन आनंद के आवास पर विपिन यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, क्या बोले सुनिए!

LIVE: रोशन आनंद के आवास पर विपिन यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, क्या बोले सुनिए!

Purnia East, Purnia | Jun 15, 2026

जिस भाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना था, आज उसी भाई को कांधा देकर विदा करना पड़ रहा हैं।अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब :- रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

रोशन आनंद सर के छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। अंतिम दर्शन और विदाई के दौरान पूरे क्षेत्र में भावुक माहौल देखने को मिला। परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंतिम यात्रा के दौरान लोगों ने प्रिंस यादव को नम आंखों से विदाई दी और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस कठिन समय में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने परिवार के प्रति समर्थन और संवेदना को दर्शाया।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।

#BreakingNews #RoshanAnand #gyanbindu

जिस भाई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना था, आज उसी भाई को कांधा देकर विदा करना पड़ रहा हैं।अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब :- रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि रोशन आनंद सर के छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। अंतिम दर्शन और विदाई के दौरान पूरे क्षेत्र में भावुक माहौल देखने को मिला। परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा के दौरान लोगों ने प्रिंस यादव को नम आंखों से विदाई दी और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस कठिन समय में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने परिवार के प्रति समर्थन और संवेदना को दर्शाया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें। #BreakingNews #RoshanAnand #gyanbindu

Purnia East, Purnia | Jun 15, 2026

समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति777,
दिनांक 15 जून 2026,
===================

पूर्णिया समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में सोमवार को माननीय मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार सह पूर्णिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री रत्नेश सादा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति तथा जल-जीवन-हरियाली की तृतीय परामर्शदात्री समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में माननीय मंत्री,भवन निर्माण विभाग, बिहार सरकार श्रीमती लेशी सिंह,माननीय सांसद, जिले के माननीय विधायकगण, जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत, अनुमंडल पदाधिकारी एवं डीसीएलआर तथा जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।

समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। 

बैठक में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं हरित आवरण वृद्धि से संबंधित कार्यों यमें तेजी लाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
माननीय प्रभारी मंत्री ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक का समापन जनहित एवं विकासोन्मुखी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति777, दिनांक 15 जून 2026, =================== पूर्णिया समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में सोमवार को माननीय मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार सह पूर्णिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री रत्नेश सादा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति तथा जल-जीवन-हरियाली की तृतीय परामर्शदात्री समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय मंत्री,भवन निर्माण विभाग, बिहार सरकार श्रीमती लेशी सिंह,माननीय सांसद, जिले के माननीय विधायकगण, जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत, अनुमंडल पदाधिकारी एवं डीसीएलआर तथा जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं हरित आवरण वृद्धि से संबंधित कार्यों यमें तेजी लाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक का समापन जनहित एवं विकासोन्मुखी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 15, 2026

पूर्णिया: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा

शुरू किया गया किलकारी संस्था में बच्चे कौशल विकास का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यहां हर वर्ग के  पूर्णिया के बच्चे समर कैंप में शामिल हो रहे हैं। इस बार स्थानीय स्तर के कलाकार बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चे अपनी गर्मी छुट्टी का बेहतर इस्तेमाल कर रहे हैं। मोबाइल की लत से दूर बच्चे अपनी रुचि के मुताबिक विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शहर के प्रमंडलीय बाल किलकारी परिसर के समर कैंप में बच्चे पूरे उत्साह उल्लास के साथ भाग ले रहे हैं। बच्चे विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। एक तरफ जहां कला की बारिकियों से बच्चे अवगत हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर खेल गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।

।इसके साथ साथ शास्त्रीय संगीत, तबला वादन भी सीख रहे हैं। संगीत की धुन पर आधारित नृत्य में भी बच्चे कमाल दिखा रहे हैं। इसके अलावा नाटक की विधा में भी पारंगत हो रहे हैं।यहां बच्चों को जूट से खिलौना बनाने, क्रूशिया वर्क के तहत थालपोस रिस्ट बैंड बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही एवं   टेक्सटाइल पेंटिंग लिप्पण आर्ट का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है । बच्चे वेस्टर्न म्यूजिक के तहत गिटार ड्रम बजाना भी सीख रहे है । फोटोग्राफी के नए नए स्किल सीख रहे है ।समर कैंप में बच्चे काफी उत्साहित हैं। यहां बच्चों को प्रशिक्षक कला के विभिन्न विधाओं के बारे में जानकारी दें रहे हैं।साथ ही साथ बच्चो के लिए हर दिन विलुप्त हो रहे फन गेम का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चे काफी आनंदित हो रहे है

पूर्णिया: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किया गया किलकारी संस्था में बच्चे कौशल विकास का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यहां हर वर्ग के पूर्णिया के बच्चे समर कैंप में शामिल हो रहे हैं। इस बार स्थानीय स्तर के कलाकार बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चे अपनी गर्मी छुट्टी का बेहतर इस्तेमाल कर रहे हैं। मोबाइल की लत से दूर बच्चे अपनी रुचि के मुताबिक विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शहर के प्रमंडलीय बाल किलकारी परिसर के समर कैंप में बच्चे पूरे उत्साह उल्लास के साथ भाग ले रहे हैं। बच्चे विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। एक तरफ जहां कला की बारिकियों से बच्चे अवगत हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर खेल गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। ।इसके साथ साथ शास्त्रीय संगीत, तबला वादन भी सीख रहे हैं। संगीत की धुन पर आधारित नृत्य में भी बच्चे कमाल दिखा रहे हैं। इसके अलावा नाटक की विधा में भी पारंगत हो रहे हैं।यहां बच्चों को जूट से खिलौना बनाने, क्रूशिया वर्क के तहत थालपोस रिस्ट बैंड बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही एवं टेक्सटाइल पेंटिंग लिप्पण आर्ट का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है । बच्चे वेस्टर्न म्यूजिक के तहत गिटार ड्रम बजाना भी सीख रहे है । फोटोग्राफी के नए नए स्किल सीख रहे है ।समर कैंप में बच्चे काफी उत्साहित हैं। यहां बच्चों को प्रशिक्षक कला के विभिन्न विधाओं के बारे में जानकारी दें रहे हैं।साथ ही साथ बच्चो के लिए हर दिन विलुप्त हो रहे फन गेम का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चे काफी आनंदित हो रहे है

Purnia, Bihar | Jun 15, 2026