पूर्णिया: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा
शुरू किया गया किलकारी संस्था में बच्चे कौशल विकास का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यहां हर वर्ग के पूर्णिया के बच्चे समर कैंप में शामिल हो रहे हैं। इस बार स्थानीय स्तर के कलाकार बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चे अपनी गर्मी छुट्टी का बेहतर इस्तेमाल कर रहे हैं। मोबाइल की लत से दूर बच्चे अपनी रुचि के मुताबिक विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शहर के प्रमंडलीय बाल किलकारी परिसर के समर कैंप में बच्चे पूरे उत्साह उल्लास के साथ भाग ले रहे हैं। बच्चे विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। एक तरफ जहां कला की बारिकियों से बच्चे अवगत हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर खेल गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
।इसके साथ साथ शास्त्रीय संगीत, तबला वादन भी सीख रहे हैं। संगीत की धुन पर आधारित नृत्य में भी बच्चे कमाल दिखा रहे हैं। इसके अलावा नाटक की विधा में भी पारंगत हो रहे हैं।यहां बच्चों को जूट से खिलौना बनाने, क्रूशिया वर्क के तहत थालपोस रिस्ट बैंड बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही एवं टेक्सटाइल पेंटिंग लिप्पण आर्ट का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है । बच्चे वेस्टर्न म्यूजिक के तहत गिटार ड्रम बजाना भी सीख रहे है । फोटोग्राफी के नए नए स्किल सीख रहे है ।समर कैंप में बच्चे काफी उत्साहित हैं। यहां बच्चों को प्रशिक्षक कला के विभिन्न विधाओं के बारे में जानकारी दें रहे हैं।साथ ही साथ बच्चो के लिए हर दिन विलुप्त हो रहे फन गेम का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चे काफी आनंदित हो रहे है
4 views | Purnia, Bihar | Jun 15, 2026