सादाबाद: सहपऊ पुलिस ने चैकिंग के दौरान 5 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सहपऊ पुलिस द्वारा सूचना पर सराहनीय कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त अजीत चौधरी उर्फ पुत्र जनकवीर सिह न.भरऊ मथुरा को नशीला पदार्थ गांजा सहित गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 05 किलो 100 ग्राम नशीला पदार्थ(गांजा) बरामद हुआ