एत्मादपुर: टेढ़ी बगिया में टप्पेबाज गैंग ने कार से बैग किया चोरी, बैग में रखे कागजात और रू० 35000 लेकर टप्पेबाज गैंग हुआ फरार
Etmadpur, Agra | Jun 20, 2024 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में टप्पेबाज गैंग ने एक व्यापारी को अपना निशाना बनाया। टप्पेबाज गैंग ने व्यापारी को अपना शिकार बनाते हुए उसकी कार के अंदर से एक बैग चोरी कर लिया। बैग में रखे कागजात और ₹ 35000 लेकर टप्पेबाज गैंग फरार हो गया। पीड़ित व्यापारी ने थाना ट्रांस यमुना में शिकायत की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर टप्पेबाज गैंग की तलाश में जुटी है।