एत्मादपुर: खंदौली में बिना बैरिकेडिंग वाला तालाब बन रहा बेसहारा गायों के लिए काल, आए दिन बेसहारा गायों के गिरने से हो रहे हादसे
Etmadpur, Agra | Jun 21, 2024 कस्बा खंदौली में बिना बैरिकेडिंग वाला तालाब बेसहारा गायों के लिए काल बना हुआ है। बिना बैरिकेडिंग वाले तालाब में आए दिन बेसहारा गायों के गिरने से उनकी मृत्यु हो रही है। कुछ समय पहले एक बाइक सवार भी उसे तालाब में गिर गया था जिसकी लोगों ने बमुश्किल जान बचाई थी। आबादी के बीचों-बीच बना तालाब स्थानीय लोगों के लिए काल बना हुआ है। लोगों ने बैरिकेडिंग की मांग की है।