नुआंव: नुआंव में मजदूर किसान विकास मंच की बैठक आयोजित, मसोई में चल रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन देने का लिया गया निर्णय
Nuaon, Kaimur | Mar 22, 2025 शनिवार की दोपहर नुआंव में मजदूर किसान विकास मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्यारेलाल दुबे द्वारा किया गया। जबकि संचालन मंच के जिला अध्यक्ष राम सिघासन सिंह यादव ने किया। बैठक में मंच द्वारा निर्णय लिया गया कि मसोई में किसानों के चल रहे आंदोलन को समर्थन करेंगे। एवं आगामी 26 मार्च को कैमूर डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।