नुआंव: कुछिला थाना क्षेत्र के एक गांव में अवैध संबंध के मामले में बहू ने ससुर की चाकू गोदकर हत्या की, आरोपी बहू गिरफ्तार
Nuaon, Kaimur | Mar 19, 2025 मामला नुआंव प्रखंड क्षेत्र के कुछिला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। ससुर द्वारा बहू के साथ अवैध संबंध बनाने का कोशिश करना महंगा पड़ गया। मामले में बहू ने चाकू गोद कर ससुर की हत्या कर दी। आरोपी बहू को कुछिला थाने की पुलिस ने बुधवार की दोपहर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। खबर की जानकारी कुछिला थाना प्रभारी द्वारा दी गई।