नुआंव: नुआंव बाजार के एक निजी अस्पताल में दो पक्षों के बीच हुई मार-पीट मामले में 19 नामजद व 15 अज्ञात पर प्राथमिक दर्ज
Nuaon, Kaimur | Mar 17, 2025 नुआंव बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में दो पक्षों के बीच हुई मार-पीट मामले में नुआंव थाने में दोनों पक्षों द्वारा 19 नामजद एवं 15 अज्ञात के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उक्त घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए नुआंव थाना अध्यक्ष ने सोमवार की दोपहर 1:30 बजे बताया मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही।