नुआंव: मुखरांव के बधार में सो रहे व्यक्ति की बदमाशों ने की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
Nuaon, Kaimur | Mar 18, 2025 मिली जानकारी के अनुसार मुखरांव गांव के बधार में बोरिंग पर सो रहे एक व्यक्ति की बदमाशों द्वारा हत्या करने का मामला मंगलवार की सुबह प्रकाश में आया है। मामले को लेकर के घटनास्थल पहुंची स्थानीय कुछीला थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति मुखरांव गांव का रहने वाला राम आशीष बिंद बताया जाता है।