कैरो: हनहट में हाथियों ने 15 किसानों की फसलें बर्बाद कीं, मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने सीओ को सौंपा आवेदन।
कैरो थाना क्षेत्र के हनहट गांव में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। सोमवार रात करीब 18 हाथियों का झुंड गांव के समीप पहुंच गया और किसानों की खेतों में लगी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद प्रभावित किसानों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे ग्रामीणों और किसानों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर हाथियों से हुए नुकसान की.