बंजरिया: मध्य विद्यालय मस्जिदवा टोला अजगरी में वार्षिक परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
अजगरी के मध्य विद्यालय मस्जिदवा टोला के वार्षिक परीक्षा में सफल छात्र छात्राओं को मुखियापति के द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय के एचएम संजीत कुमार ने बताया कि छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम आयोजित था। मुखियापति दीपक सिंह ने छात्रों को अपने वर्ग व जीवन के अव्वल आने की शुभकामना दी। कहा कि सरकार आपको सुविधा दे रही है,पंचायत भी हरसंभव सहयोग करेगा।