पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा में पूर्व मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, हम लोग ने अपने विधायकों को रिटेन किया है
फ्लोर टेस्ट के दौरान भाजपा और जदयू के कई विधायक ऐसे थे, जो महागठबंधन का साथ देने जा रहे थे। वहीं इस मामले को लेकर मंगलवार को बिहार विधानसभा में पूर्व मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया से बातचीत की। मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे बहुमत को तोड़कर कुछ विधायक हमें डिस्टेबिलिस्ट करना चाह रहे थे। लेकिन हमने अपने विधायकों को रिटेन किया है।