पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने कहा,2005 के पहले लोग शाम के बाद बाहर भी नहीं निकलते थे
मंगलवार को बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना भाषण देते हुए कहा, कि बिहार में कानून का राज है और इसके लिए कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 के पहले की स्थिति को याद दिलाते हुए कहा कि 2005 के पहले लोग शाम के बाद बाहर भी नहीं निकलते थे लेकिन आज महिलाएं भी 10 या 11 बजे रात तक भी जगह-जगह जाती रहती हैं।