गुना नगर: गुना न्यायालय परिसर मे 11 मई को नेशनल लोक अदालत आयोजित
11 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के तैयारी शुरू हो गई है। इस अदालत में गुना के साथ तहसील न्यायालयों में भी समारोह होगा। न्यायिक मामलों में दीवानी प्रकरण और मोटर दुर्घटना जैसे मामलों का निराकरण किया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि वे अपने मामलों का निराकरण कराएं।