गुना नगर: शासकीय हाई स्कूल सकतपुर गुना में मेंहदी व रंगोली के माध्यम से दिया मतदान का संदेश
शासकीय हाई स्कूल सकतपुर गुना में मेंहदी और रंगोली से मतदान का संदेश दिया गया। गुना कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह और जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्र-छात्राओं ने सुंदर मेंहदी और रंगोली बनाई। छात्रों ने विभिन्न नारे दिये और जनता को मतदान के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही नोडल अधिकारी एवं स्वीप के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।