गुना नगर: हनुमान टेकरी पर पहुंच कर नपा अध्यक्ष ने अधिकारियों और ट्रस्ट के पदाधिकारी के साथ टेकरी मिली की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
आज नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता, भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद अरविंद गुप्ता ने टेकरी समिति सदस्यों एवं नपा अधिकारियों के साथ टेकरी मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। श्री हनुमान टेकरी मंदिर समिति के अध्यक्ष नारायणलाल अग्रवाल, गुलशन जुनेजा, पार्षद लालाराम लोधा आदि उपस्थित रहे।