बालाघाट: मकान खाली करने के नोटिस से परेशान वार्ड नं 23 पावर हाउस कॉलोनी की महिलाएं पहुंची विधायक कार्यालय
वार्ड नंबर 23 पावर हाउस कॉलोनी की महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर विधायक अनुभा मुंजारे के कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग द्वारा जारी किए जा रहे नोटिस को लेकर नाराजगी जताई। वार्ड नंबर 23 की निवासी चित्ररेखा शेंद्रे ने सोमवार लगभग दोपहर 1 बजे बताया कि वह पिछले 40 वर्षों से यहां निवास कर रही हैं, लेकिन बीते 6 महीनों से राजस्व विभाग की ओर से लगात