रामानुजनगर: तिरंगे के रंग में सजा टिफीन का लंच बना आकर्षण का केंद्र, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज़्बा
तिरंगे के रंग में सजा टिफीन का लंच बना आकर्षण का केंद्र, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा सूरजपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्लोबल पब्लिक स्कूल सूरजपुर के बच्चों ने अनूठे अंदाज में देशभक्ति की भावना प्रदर्शित की। बच्चों ने अपने टिफीन में लंच को केसरिया, सफेद और हरे रंग के खाद्य पदार्थों से तिरंगे की थीम में सजाकर स्कूल लाया, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा।