ब्यौहारी: तेंदूपत्ता गिनती से लौट रहे किसान की बेरहमी से हत्या, संदिग्ध हिरासत में
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में किसान तुलसी दास कुशवाहा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उनका शव गांव के पास जंगल मार्ग में बाइक पर खून से लथपथ मिला था। मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है। मंगलवार शाम 6 बजे जानकारी सामने आई है कि पूछताछ जारी रही, जल्द ही हत्या का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।